उम्मीदों का आसमान - RJSURABHISAXENA

उम्मीदों का आसमान


सबके पास उम्मीदों का अपना आसमान होता है। 
आँखों में सपने, मुठ्ठी में जहान होता है।। 






सुबह सुबह निकलते हैं घर से और खूब मेहनत करते हैं।

बुलंदियों को छूने का, हर दिल में अरमान होता है।।






गलतियों पर गुस्सा आता है, और भड़क भी जाते हैं।
जवानी में सबके दिलों में तूफ़ान होता है।।

अपने खून और पसीने से लोगों के महल खड़ा करता है।
उस मजबूर मजदूर के पास, कच्चा मकान होता है।।

जो जादू करे चमत्कार करे वो भगवान कहलाये।
जो मेहनत से मुकाम हासिल करे, सचिन, वो इंसान होता है।।

सचिन कपूर 

No comments

RJ Surabhii Saxena. Powered by Blogger.