तेरा इश्क़ बड़ा महंगा ... - RJSURABHISAXENA

तेरा इश्क़ बड़ा महंगा ...

तेरा इश्क़ बड़ा महंगा
तेरा हर हर्फ़ बड़ा महंगा ....

तू जब भी मिला मुझको

नींद गयी, मेरा चैन गया मुझसे 
तेरा हँसना बड़ा महंगा
तेरा मिलना बड़ा महंगा ...


तेरा इश्क़ बड़ा महंगा
तेरा हर हर्फ़ बड़ा महंगा ....

तेरी आँखों में दिखा है जो
मुझे जीने का सहारा सा
तेरा साया भी मुझे लागे
जाने क्यों करके मुझे मेरा
तेरा आना बड़ा महंगा
तेरा जाना बड़ा महंगा....

तेरी उम्मीद मेरे मन में
उस दम तक लिए रखूंगी
जिस रोज़ मैं कर लूंगी ख़ुद को भी बड़ा महंगा .......
हाय ये इश्क़ बड़ा महंगा ...... 

By ‪#‎Surabhi‬ Saxena

No comments

RJ Surabhii Saxena. Powered by Blogger.